एकमी-शोभन बाईपास गोलीबारी में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार दबोचे गए, जमीन विवाद में चली थीं कई राउंड गोलियां, 70 लोगों को बनाया गया अप्राथमिकी आरोपी
एकमी-शोभन बाईपास गोलीबारी में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार दबोचे गए, जमीन विवाद में चली थीं कई राउंड गोलियां, 70 लोगों को बनाया गया अप्राथमिकी आरोपी
एकमी-शोभन बाईपास गोलीबारी में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार दबोचे गए,
जमीन विवाद में चली थीं कई राउंड गोलियां, 70 लोगों को बनाया गया अप्राथमिकी आरोपी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिशनपुर थाना क्षेत्र के एकमी-शोभन बाईपास स्थित एम्स शिवपुरी के पास हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर उसे गांव के पास से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नीतीश कुमार से पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी मोहम्मद अकबर, बिशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी लाल यादव तथा बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही निवासी मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद चांद को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बताया जाता है कि 23 सितंबर की दोपहर जमीन विवाद को लेकर एकमी-शोभन बाईपास के पास कई राउंड गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी में विजय भगत घायल हो गए थे। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर करीब 70 लोगों को अप्राथमिकी आरोपी के रूप में चिह्नित किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
एसएसपी जगुनाथ रड्डी जला रड्डी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी और टेक्निकल सेल के पदाधिकारियों समेत पुलिस टीम को लगाया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।