पैर में लगी गोली का खुला राज, खुद की कट्टा से हुआ ,

साजिश रचकर अज्ञात बदमाशों पर लगाया आरोप, भाई ने छिपाया हथियार

दस्तक 7मीडिया /बिरौल /कुशेश्वर स्थान 

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में पैर में गोली लगने के मामले में पुलिस की जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार, कपड़े बदलते समय कमर में रखा लोडेड देशी कट्टा गिरने से फायर हुआ और गोली पैर को आर-पार कर गई।
मामला छिपाने के लिए हथियार और खोखा घर के सामने तार के पेड़ के नीचे गाड़ दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर आरोपी भाई भानु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।