सीएम के प्रधान सचिव पद से दीपक कुमार हटे, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मिली कमान, लंबे समय तक नीतीश कुमार के साथ रहे दीपक कुमार के तबादले को लेकर सियासी हलकों में भी चर्चा
सीएम के प्रधान सचिव पद से दीपक कुमार हटे, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मिली कमान, लंबे समय तक नीतीश कुमार के साथ रहे दीपक कुमार के तबादले को लेकर सियासी हलकों में भी चर्चा
सीएम के प्रधान सचिव पद से दीपक कुमार हटे, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मिली कमान,
लंबे समय तक नीतीश कुमार के साथ रहे दीपक कुमार के तबादले को लेकर सियासी हलकों में भी चर्चा
दस्तक 7मीडिया /
बिहार सरकार ने वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटाकर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रशासनिक स्तर पर बदलावों को लेकर चर्चा तेज है।
दीपक कुमार लंबे समय तक नीतीश कुमार के प्रधान सचिव रहे और मुख्यमंत्री सचिवालय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। इसी वजह से उनके पद परिवर्तन को सिर्फ प्रशासनिक फेरबदल के बजाय राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है, हालांकि सरकार की ओर से नियुक्ति को लेकर कोई राजनीतिक कारण नहीं बताया गया है।
1984 बैच के आईएएस दीपक कुमार बिहार के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। करीब चार दशक के प्रशासनिक अनुभव वाले दीपक कुमार अब आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में बाढ़, सूखा, वज्रपात और अन्य आपदाओं से निपटने की नीतियों और तैयारियों से जुड़े काम देखेंगे। प्राधिकरण राज्य में आपदा जोखिम कम करने की योजनाओं और क्षमता निर्माण की जिम्मेदारी भी निभाता है।
पैर में गोली लगने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, घायल के भाई ने छिपाया था देसी कट्टा और खोखा। दुकान बंद कर घर लौटने के बाद कपड़ा बदलते समय हुआ फायर, पुलिस जांच में सामने आई अलग कहानी, साक्ष्य छिपाने के आरोप में घायल का भाई गिरफ्तार।
बाढ़ प्रभावित पंचायतों में पहुंचीं विधायक कोमल सिंह, ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं, सामुदायिक किचन व पेयजल की व्यवस्था कराने का दिया निर्देश, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पर भी जोर