सुपौल बाजार में मोबाइल दुकान से 35 हजार रुपये का फोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, एफआईआर दर्ज,चोर को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
सुपौल बाजार में मोबाइल दुकान से 35 हजार रुपये का फोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, एफआईआर दर्ज,चोर को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
सुपौल बाजार में मोबाइल दुकान से 35 हजार रुपये का फोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, एफआईआर दर्ज,चोर को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल बाजार बस स्टैंड स्थित ‘आदर्श मोबाइल’ नामक दुकान से भीड़-भाड़ के दौरान एक महंगा स्मार्टफोन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर भवानीपुर निवासी अनुभव कुमार मिश्र ने बिरौल थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़ित दुकानदार अनुभव कुमार मिश्र ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वे पिछले छह वर्षों से बस स्टैंड सुपौल बाजार में मोबाइल की दुकान चला रहे हैं, जिसके प्रोप्राइटर अरविन्द कुमार मिश्र हैं। गत 13 सितंबर 2026 की शाम लगभग 7:45 बजे दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान एक अज्ञात ग्राहक ने दुकान के रैक पर रखा नया ‘OPPO A6 PRO’ मोबाइल चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया। चोरी गए मोबाइल की अनुमानित कीमत ₹35,000 बताई गई है। आवेदन के अनुसार, चोरी गए नए मोबाइल के IMEI नंबर क्रमश: 867790087764575 और 867790087764567 हैं। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर अज्ञात चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित द्वारा 15 सितंबर को दिए गए आवेदन के आधार पर बिरौल थाना पुलिस ने 16 सितंबर 2026 को मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। मंगलवार यानी 29 सितंबर 2026 को दुकानदार अपने दोस्तों के साथ लोकेशन के आधार पर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र पहुंचा। जहां देर शाम चोरी के मोबाइल के साथ चोर को पकड़ कर बिरौल थाना को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद दुकानदार अपने दोस्तों के साथ मोबाइल चोर को खोजने निकला था। जिसमें उन्हें सफलता मिली।
पोखराम में भाजयुमो का सेवा संकल्प अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत रोपे गए 25 पौधे, स्वच्छ पर्यावरण और हरित भविष्य का संकल्प। जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ वृहद पौधारोपण कार्यक्रम
पैर में गोली लगने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, घायल के भाई ने छिपाया था देसी कट्टा और खोखा। दुकान बंद कर घर लौटने के बाद कपड़ा बदलते समय हुआ फायर, पुलिस जांच में सामने आई अलग कहानी, साक्ष्य छिपाने के आरोप में घायल का भाई गिरफ्तार।