सात कांडों में जब्त 277.910 लीटर शराब का विनष्टीकरण,वीडियोग्राफी के बीच नष्ट की गई जब्त शराब
दस्तक 7मीडिया/ घनश्यामपुर
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत विभिन्न मामलों में जब्त 277.910 लीटर देशी-विदेशी शराब का मंगलवार को विनष्टीकरण किया गया। सात कांडों में जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट किया गया। शराब विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इस दौरान अंचलाधिकारी अभिषेक सौरभ और थानाध्यक्ष आलोक कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में जब्त शराब को नियमानुसार विनष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार, शराबबंदी कानून के तहत जब्त शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई है। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

