विधान परिषद चुनाव : स्नातक सीट पर 14, शिक्षक सीट पर 3 ने कटाई नाजिर रशीद
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को कुल 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन के लिए नाजिर रसीद कटाई। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 14 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से तीन अभ्यर्थी शामिल हैं।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाजिर रसीद कटाने वालों में दरभंगा के कृष्ण मोहन चौधरी, रवीन्द्र कुमार, रंजीत कुमार राम, अनिल कुमार झा, रौशन कुमार और डॉ. मो. इमामुल हक शामिल हैं। वहीं समस्तीपुर से नेहा कुमारी, नवीन कुमार, वरुणेश विजय, श्रुति मिश्रा, आदित्य कुमार और निलेश कुमार कन्हैया, मधुबनी से अशोक कुमार पाण्डेय तथा बेगूसराय से शशि भूषण सिंह ने नाजिर रसीद कटाई।
वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दरभंगा के अरुण कुमार झा, डॉ. शम्भूनाथ ठाकुर और डॉ. शिव नारायण प्रसाद ने नामांकन हेतु नाजिर रसीद कटाई।
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम और निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के तहत जारी है।