बहेड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में एसएसपी का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर सख्ती
बहेड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में एसएसपी का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर सख्ती
बहेड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में एसएसपी का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर सख्ती
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को अंचल पुलिस निरीक्षक, बहेड़ा के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों एवं लंबित कांडों से संबंधित अभिलेखों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के क्रम में दागी पंजी, अपराध पंजी, गुंडा पंजी, प्राप्ति एवं निर्गत पंजी, तख्ती पंजी, इंडेक्स पंजी, गिरोह पंजी, लूट, डकैती एवं गृहभेदन पंजी समेत अन्य अभिलेखों की समीक्षा की गई।
एसएसपी ने पर्यवेक्षण के लिए लंबित कांडों की संचिका, प्रगति प्रतिवेदन और अंतिम आदेश से संबंधित संचिकाओं की भी जांच की। उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थानावार सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांडों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पुलिस दीदी के कार्यों की समीक्षा करते हुए उसके कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने थानावार पुलिस गश्ती व्यवस्था की भी समीक्षा की और गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस गश्ती की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण करते रहने को कहा।
मवेशी घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले तीन दुधारू पशु
जमीन विवाद में भाभी-भतीजे से मारपीट, छेड़खानी का आरोप जांच में निकला निराधार:पुलिसलहेरियासराय के दो मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर चलाने का आरोप, पुलिस ने किया खंडन