बिहार MLC चुनाव: जदयू-भाजपा ने खोले पत्ते, आठ में आठ सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ ,जदयू ने चार तो भाजपा ने भी चार सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय और दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार मैदान
बिहार MLC चुनाव: जदयू-भाजपा ने खोले पत्ते, आठ में आठ सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ ,जदयू ने चार तो भाजपा ने भी चार सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय और दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार मैदान
बिहार MLC चुनाव: जदयू-भाजपा ने खोले पत्ते, आठ में आठ सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ,
जदयू ने चार तो भाजपा ने भी चार सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय और दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार मैदान
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक-स्नातक सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने-अपने हिस्से की चार-चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दोनों दलों के प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।
जदयू ने पटना स्नातक, तिरहुत स्नातक, सारण शिक्षक और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी की सूची के अनुसार पटना स्नातक से मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक सीट से घनश्याम राय चुनाव मैदान में होंगे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के हस्ताक्षर से उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
पटना स्नातक से नीरज कुमार पर फिर भरोसा
जदयू ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार को फिर उम्मीदवार बनाया है। वह इस सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी के इस फैसले के बाद पटना स्नातक सीट पर चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
दरभंगा शिक्षक सीट पर घनश्याम राय
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू ने घनश्याम राय को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। कांग्रेस की ओर से मौजूदा विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा के नाम को लेकर भी गतिविधियां जारी हैं।
भाजपा ने भी चार सीटों पर उतारे प्रत्याशी
भाजपा ने अपने हिस्से की चार सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान पार्षद नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा के घोषित प्रत्याशियों में नवल किशोर यादव और डॉ. एनके यादव मौजूदा विधान पार्षद हैं। वहीं दरभंगा स्नातक से उम्मीदवार बनाए गए सर्वेश कुमार वर्तमान में निर्दलीय विधान पार्षद हैं। नरेंद्र प्रसाद सिंह भी तिरहुत शिक्षक सीट से विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।
23 अक्टूबर को मतदान, 27 को मतगणना
बिहार विधान परिषद की कुल आठ शिक्षक-स्नातक सीटों पर चुनाव होना है। इनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
जदयू और भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब अन्य दलों और प्रत्याशियों की गतिविधियों पर नजर है। राजद पहले ही छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुका है, जबकि जन सुराज पार्टी भी पांच सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में इन आठों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
खाकी की नाक के नीचे से उड़ा ली बाइक, बिरौल में एक ही दिन में दो बाइक चोरी से सनसनी,
दरभंगा, गौड़ा-बौराम में सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे का आरोप, सरकारी पोखर पर निजी मकान बनाने का मामला, पतंजलि जिला युवा प्रभारी ने डीएम से जांच और अतिक्रमण हटाने की मांग की।