सिंहवाड़ा में बड़ा हादसा 11 हजार वोल्ट के तार ने ले ली 26 साल के मजदूर की जान, 1 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
सिंहवाड़ा में बड़ा हादसा 11 हजार वोल्ट के तार ने ले ली 26 साल के मजदूर की जान, 1 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
सिंहवाड़ा में बड़ा हादसा 11 हजार वोल्ट के तार ने ले ली 26 साल के मजदूर की जान, 1 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
लापरवाही ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की कलिगांव पंचायत के बिरौल गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय मजदूर चंदन दास की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि कलिगांव और बिरौल के बीच एक छात्रावास का निर्माण चल रहा है। मृतक चंदन दास वहीं मजदूरी करता था। काम के दौरान वह लोहे की छड़ उठा रहा था। छड़ ऊपर से गुजर रही 11 हजार KV की हाईटेंशन लाइन से छू गई। बस फिर क्या था, तेज धमाके के साथ चंदन करंट की जद में आ गया और बुरी तरह छटपटाने लगा।मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने किसी तरह हिम्मत दिखाकर उसे तार से अलग किया और आनन-फानन में सिंहवाड़ा सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रेमचंद ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद सीएचसी परिसर ही अखाड़ा बन गया। शव को सीएचसी में रखकर करीब ढाई घंटे तक ठेकेदार, पंचायत प्रतिनिधि और मृतक के परिजनों के बीच मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। सूचना पर सिंहवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची मृतक की कहानी सुनकर पत्थर दिल भी पसीज जाए। चंदन की शादी महज ढाई साल पहले ही हुई थी। उसकी एक साल की मासूम बेटी है शिवानी।एल बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां मरनी देवी और पत्नी चंद्रकला देवी दहाड़े मारकर रोते-बिलखते अस्पताल पहुंची। पत्नी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आबादी और निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रही मौत की 11 हजार वोल्ट की लाइन पर विभाग क्यों आंख मूंदे है? क्या एक और चंदन की बलि का इंतजार है?