जनसुनवाई में 30 से अधिक फरियादी पहुंचे, एडीएम आपदा ने सुनी समस्या , मामलों में अधिकारियों को फोन कर तत्काल समाधान के निर्देश, भूमि विवाद से लेकर आवास व नल-जल योजना के आवेदन आए

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
‘निश्चय पार्ट–3 : सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय में जन-सुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 30 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं।
एडीएम आपदा सलीम अख्तर ने परिवादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं। कई मामलों में उन्होंने मौके से ही संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, जिन मामलों का तत्काल निपटारा संभव नहीं था, उनमें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, शिक्षा, नल-जल योजना, आवास योजना समेत विभिन्न विभागों से संबंधित मामले सामने आए। इनमें भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनहित से जुड़े आवेदन प्रमुख रहे।
एडीएम ने कहा कि जन-सुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े और उन्हें सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सहजता से मिल सके। संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई कर समय पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।