स्वच्छता ही सेवा अभियान में युवाओं ने दिखाई रचनात्मकता, रंगोली, कविता पाठ व प्लास्टिक क्राफ्ट प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
स्वच्छता ही सेवा अभियान में युवाओं ने दिखाई रचनात्मकता, रंगोली, कविता पाठ व प्लास्टिक क्राफ्ट प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
स्वच्छता ही सेवा अभियान में युवाओं ने दिखाई रचनात्मकता,
रंगोली, कविता पाठ व प्लास्टिक क्राफ्ट प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को एमके कॉलेज, दरभंगा में रंगोली, कविता पाठ एवं प्लास्टिक क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति कौशल कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का हिस्सा रहा।
जिला गंगा समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के 11वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रंगोली का विषय ‘हरित भारत’, कविता पाठ का विषय ‘नदी और जीवन’ तथा प्लास्टिक क्राफ्ट का विषय ‘रीयूज़ एंड रीक्रीएट’ रखा गया था। प्रतियोगिता के विषय प्रतिभागियों को ऑन-द-स्पॉट पर्ची के माध्यम से दिए गए।
राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला गंगा समिति के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हरित भारत की अवधारणा केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण, हरित जीवनशैली और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से भी जुड़ी है।
उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण को बड़ी पर्यावरणीय चुनौती बताते हुए एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाने, प्लास्टिक के पुनः उपयोग, पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर दिया। युवाओं से स्वच्छता को अभियान तक सीमित नहीं रखने, बल्कि इसे दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने की अपील की।
एमके कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रहमतुल्लाह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान विद्यार्थियों में सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना विकसित करने के महत्वपूर्ण केंद्र हैं।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से हरित भारत और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। कविता पाठ में नदियों और मानव जीवन के संबंध तथा नदी संरक्षण की जरूरत को रेखांकित किया गया। वहीं, प्लास्टिक क्राफ्ट में अनुपयोगी प्लास्टिक सामग्री से उपयोगी और आकर्षक वस्तुएं बनाकर पुनः उपयोग का संदेश दिया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. आलोक प्रभात, डॉ. सुरेश चंद्र, डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रतिची सिंह, डॉ. पुष्कर चौधरी समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीता कुमारी ने किया। आयोजन में पूजा कुमारी, संजीव कुमार, संगीता कुमारी, आदित्य सिंह एवं पार्थ कुमार का भी विशेष योगदान रहा।
अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लक्षित कांडों के शीघ्र निष्पादन, शराब विनष्टीकरण और नशे के खिलाफ लगातार छापेमारी पर जोर
जनसुनवाई में 30 से अधिक फरियादी पहुंचे, एडीएम आपदा ने सुनी समस्या , मामलों में अधिकारियों को फोन कर तत्काल समाधान के निर्देश, भूमि विवाद से लेकर आवास व नल-जल योजना के आवेदन आए