पंडों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य, चरित्र सत्यापन की उठी मांग,नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप, मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, पंडों की उम्र सीमा तय करने की भी मांग
दस्तक 7 मिडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में पंडों की गतिविधियों को लेकर लगातार सामने आ रही शिकायतों के बीच मंदिर न्यास समिति की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। न्यास समिति अध्यक्ष सह एसडीएम बिरौल शशांक राज और उपाध्यक्ष सह एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में मंदिर के सभी पंडों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर की व्यवस्था, पंडों की पहचान और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मंदिर में पंडों से संबंधित लगातार सामने आ रहे चोरी और विवाद के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी पंडों को पहचान पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया। इसके माध्यम से मंदिर परिसर में पूजा-पाठ कराने वाले पंडों की पहचान सुनिश्चित करने और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने की व्यवस्था को मजबूत करने की बात सामने आई।

