मखाना निकालने के दौरान पोखर में डूबा मजदूर, मौत।
पोखर की तलहटी से मखाना की गुड़ी निकालने के लिए लगाया था गोता, झाड़ियों में फंसा मिला शव,
परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से घर में मचा कोहराम, स्वजन ने मुआवजे की मांग की
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
सोनकी थाना क्षेत्र के कपछाही चौड़ में सोमवार को पोखर से मखाना निकालने के दौरान डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कपछाही गांव के वार्ड नंबर नौ निवासी बालेश्वर सदाय के पुत्र रंजीत सदाय (47) के रूप में हुई है। वह मखाना निकालने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

