मतदाता सूची व चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च,
समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन, स्वतंत्र जांच की मांग; मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
दस्तक 7मीडिया,दरभंगा /अफजल खान
दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी (अर्बन) के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में सोमवार को मतदाता सूची एवं चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस कार्यालय, बलभद्रपुर चौक से निकला मार्च समाहरणालय पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

