एलिवेटेड रोड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने प्रवेक्षणगृह के पास लिया जायजा
एलिवेटेड रोड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने प्रवेक्षणगृह के पास लिया जायजा
एलिवेटेड रोड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने प्रवेक्षणगृह के पास लिया जायजा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
शहर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड परियोजना की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रविवार को प्रवेक्षणगृह के समीप निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों की स्थिति देखी और निर्माण की गति, गुणवत्ता के साथ-साथ यातायात एवं आम लोगों की सुविधा से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से परियोजना की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान सामने आ रही समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। निर्माण के दौरान आम लोगों को आवागमन में कम से कम परेशानी हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
डीएम के निरीक्षण से स्पष्ट है कि प्रशासन एलिवेटेड रोड परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता पर लगातार नजर रख रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में इसके महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद है।
नशेड़ियों के खिलाफ कुशेश्वरस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
सदर अस्पताल में अगले सप्ताह से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा, संस्थागत व सिजेरियन प्रसव के साथ शिशु, हड्डी, दंत एवं सामान्य सर्जरी की सेवाएं शुरू करने की तैयारी तेज