नशेड़ियों के खिलाफ कुशेश्वरस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
नशेड़ियों के खिलाफ कुशेश्वरस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
नशेड़ियों के खिलाफ कुशेश्वरस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /कुशेश्वरस्थान
थाना क्षेत्र में नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में नशे के सेवन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी के क्रम में पुलिस ने तरबाना निवासी मो. अबुल मियां, असमा निवासी रघुबीर राय, ब्रह्मपुर निवासी जितेंद्र सदा तथा कुशेश्वरस्थान निवासी निखिल कुमार साहा को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों में मो. अबुल मियां, पिता स्व. कारी मियां; रघुबीर राय, पिता स्व. चालीतर राय; जितेंद्र सदा, पिता स्व. रतन लाल सदा और निखिल कुमार साहा, पिता स्व. रामचंद्र साहा शामिल हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे का सेवन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव पर नियंत्रण के अभियान का हिस्सा बताया गया है।
एम्स के पास नौ कट्ठा जमीन पर वर्चस्व की जंग, पांचवें दिन दो गिरफ्तार, गोलीबारी, रंगदारी और लूट के आरोपों में दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का दावा—30 से 40 संदिग्धों की हुई पहचान
एलिवेटेड रोड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने प्रवेक्षणगृह के पास लिया जायजा