दरभंगा, बिरौल अंचल कार्यालय में हंगामा और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज
दरभंगा, बिरौल अंचल कार्यालय में हंगामा और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज
दरभंगा, बिरौल अंचल कार्यालय में हंगामा और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल अंचल कार्यालय में कार्यरत अधिकारी के कक्ष में जबरन घुसकर हंगामा करने, अभद्र व्यवहार करने और सरकारी कामकाज को बाधित करने का मामला सामने आया है। कुमारी सरीता रानी अंचल अधिकारी बिरौल द्वारा दिए गए पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिरौल अंचल अधिकारी ने थानाध्यक्ष बिरौल को भेजे गए पत्र में शिकायत दर्ज कराई है। पत्र के अनुसार, ग्राम- अकबरपुरबैंक निवासी श्री हरेराम आचार्य हर दो दिन पर अंचल अधिकारी के कक्ष में अनावश्यक रूप से जबरन घुस आते हैं और हल्ला-हंगामा व अभद्र व्यवहार करते हैं। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि हरेराम आचार्य कार्यालय अवधि के दौरान ऑन-ड्यूटी अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, उन पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं तथा सरकारी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करते हैं। अंचल अधिकारी ने इस घटना के संबंध में सबूत के तौर पर आवेदन के साथ एक पेनड्राइव भी संलग्न कर पुलिस को सौंपा है। अंचल अधिकारी के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिरौल थाना पुलिस ने 25 सितंबर 2026 को एफआईआर दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि अनुसंधानकर्ता को अग्रेत्तर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
गायघाट में एनएच-27 की मरम्मती के महज दूसरे दिन ही सड़क पर बन गया दोबारा गड्ढा, स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा—मरम्मत हुई या सिर्फ खानापूर्ति, सड़क ने खुद खोल दी पोल!
एम्स के पास नौ कट्ठा जमीन पर वर्चस्व की जंग, पांचवें दिन दो गिरफ्तार, गोलीबारी, रंगदारी और लूट के आरोपों में दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का दावा—30 से 40 संदिग्धों की हुई पहचान