गायघाट में एनएच-27 की मरम्मती के महज दूसरे दिन ही सड़क पर बन गया दोबारा गड्ढा, स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा—मरम्मत हुई या सिर्फ खानापूर्ति, सड़क ने खुद खोल दी पोल!
गायघाट में एनएच-27 की मरम्मती के महज दूसरे दिन ही सड़क पर बन गया दोबारा गड्ढा, स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा—मरम्मत हुई या सिर्फ खानापूर्ति, सड़क ने खुद खोल दी पोल!
गायघाट में एनएच-27 की मरम्मती के महज दूसरे दिन ही सड़क पर बन गया दोबारा गड्ढा,
स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा—मरम्मत हुई या सिर्फ खानापूर्ति, सड़क ने खुद खोल दी पोल!
दीपक कुमार/ गायघाट
प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच-27 पर सड़क मरम्मती कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मती में महज खानापूर्ति की जा रही है। यही वजह है कि मरम्मती के दूसरे ही दिन सड़क पर फिर से गड्ढा उभर आया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एनएच-27 पर जगह-जगह सड़क की सतह खराब हो चुकी है। कई स्थानों पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से गड्ढों की मरम्मती कराई गई, लेकिन मरम्मती के अगले ही दिन सड़क की परत उखड़ने लगी और दोबारा गड्ढा बन गया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मती यदि मानक के अनुरूप की जाती तो इतनी जल्दी सड़क की स्थिति दोबारा खराब नहीं होती। उनका आरोप है कि मरम्मती कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे सरकारी राशि के खर्च होने के बावजूद सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर मरम्मती कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने तथा मानक के अनुरूप स्थायी मरम्मती कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि एनएच-27 पर लगातार बढ़ रहे गड्ढे हादसे का कारण बन सकते हैं।
पांच महीने पहले दी थी चेतावनी, अब तोखा सिंह बांध पर मंडरा रहा खतरा,बांध के ऊपर से बह रहा पानी, आसपास के गांवों में भी बढ़ी चिंता;वीडियो बनाकर प्रशासन को किया था आगाह
दरभंगा, बिरौल अंचल कार्यालय में हंगामा और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज