राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार,
दूसरे चरण में 58 राजमार्ग गश्ती वाहनों का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
दस्तक 7मीडिया /पटना
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा यातायात को निर्बाध बनाए रखने की दिशा में बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए द्वितीय चरण में 58 राजमार्ग गश्ती वाहनों का लोकार्पण किया।

