बिरौल के उछटी पंचायत के मुखिया पर दबंगई का आरोप, रात के अंधेरे में निजी जमीन पर बनवा दी पक्की सड़क
बिरौल के उछटी पंचायत के मुखिया पर दबंगई का आरोप, रात के अंधेरे में निजी जमीन पर बनवा दी पक्की सड़क
बिरौल के उछटी पंचायत के मुखिया पर दबंगई का आरोप, रात के अंधेरे में निजी जमीन पर बनवा दी पक्की सड़क
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज उछटी के मुखिया मिथिलेश शर्मा पर एक ग्रामीण की निजी रैयती भूमि पर जबरन पक्की सड़क का निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले को लेकर भूमि मालिक विनीत कुमार झा ने अंचल अधिकारी, बीडीओ,बिरौल को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और मुखिया के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बिरौल थाना अंतर्गत पघारी गांव निवासी विनीत कुमार झा ने अंचल अधिकारी को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने 13 फरवरी 2020 को निबंधित केवाला संख्या 1405 के जरिए विक्रेता राज कुमार सिंह से जमीन खरीदकर अपना कब्जा प्राप्त किया था। उक्त भूमि का नया खाता संख्या 301, नया खेसरा 32 तथा रकबा 1.15 डिसमिल है। आवेदन के अनुसार, 25 सितंबर 2026 की रात ग्राम पंचायत राज उछटी के मुखिया मिथिलेश शर्मा अपने साथ कई लोगों, मजदूरों और ढलाई की सामग्री के साथ उक्त निजी जमीन पर पहुंचे और जबरन सड़क निर्माण कराने लगे। भूमि मालिक का आरोप है कि रात का समय होने और मुखिया के साथ असामाजिक तत्वों के होने के कारण वे मौके पर जाने से डर गए। अगली सुबह जब स्थल पर पहुंचे तो उनकी निजी जमीन पर पक्की सड़क ढाल दी गई थी।भूमि मालिक का कहना है कि जब उन्होंने इस निर्माण को लेकर मुखिया मिथिलेश शर्मा से बात की, तो मुखिया ने उनकी बात सुनने से साफ इनकार कर दिया। इधर मुखिया मिथिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि उक्त भूमि निजी है।