ब्रेकिंग न्यूज : डीजीपी विनय कुमार ने लिया VRS, बिहार सरकार ने तत्काल प्रभाव से दी मंजूरी, मुख्य सूचना आयुक्त बनने की तैयारी के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव, तीन महीने की नोटिस अवधि में भी दी गई छूट।
ब्रेकिंग न्यूज : डीजीपी विनय कुमार ने लिया VRS, बिहार सरकार ने तत्काल प्रभाव से दी मंजूरी, मुख्य सूचना आयुक्त बनने की तैयारी के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव, तीन महीने की नोटिस अवधि में भी दी गई छूट।
ब्रेकिंग न्यूज : डीजीपी विनय कुमार ने लिया VRS, बिहार सरकार ने तत्काल प्रभाव से दी मंजूरी,
मुख्य सूचना आयुक्त बनने की तैयारी के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव, तीन महीने की नोटिस अवधि में भी दी गई छूट
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उनके स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को सरकार ने तत्काल प्रभाव से मंजूरी प्रदान कर दी है। विनय कुमार 1991 बैच के बिहार कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं और दिसंबर 2024 से बिहार पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक विनय कुमार ने 25 सितंबर 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था। अखिल भारतीय सेवा के प्रावधानों के तहत सामान्य तौर पर VRS के लिए तीन महीने की पूर्व सूचना आवश्यक होती है। हालांकि, सरकार ने संबंधित नियम के तहत नोटिस अवधि की शर्त में छूट देते हुए उनके आवेदन को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।
यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब विनय कुमार को बिहार का अगला मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जाने को लेकर उच्चस्तरीय चयन समिति में सहमति बनने की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय चयन समिति में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल थे। हालांकि, मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना को अलग प्रक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए।
15 सितंबर से छुट्टी पर थे DGP
विनय कुमार इससे पहले 15 सितंबर से पांच अक्टूबर तक 21 दिनों के अवकाश पर गए थे। उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। गृह विभाग के अनुसार, अवकाश के दौरान पुलिस मुख्यालय और DGP से संबंधित प्रमुख जिम्मेदारियां प्रीता वर्मा संभाल रही हें।
विनय कुमार का DGP के रूप में कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त होना था। ऐसे में कार्यकाल पूरा होने से पहले VRS और नई संवैधानिक जिम्मेदारी की दिशा में बढ़ा यह कदम बिहार पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
अब नए DGP की प्रक्रिया होगी तेज
विनय कुमार के VRS को मंजूरी मिलने के बाद बिहार पुलिस को स्थायी रूप से नया DGP मिलने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण हो गई है। इससे पहले ही नए DGP के चयन को लेकर वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों पर प्रक्रिया शुरू होने की रिपोर्ट सामने आ चुकी थी।
विनय कुमार ने पुलिस सेवा में SP से लेकर DIG, IG और ADG स्तर तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वह ADG CID, ADG लॉ एंड ऑर्डर और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के DG-cum-CMD भी रह चुके हैं। दिसंबर 2024 में उन्हें बिहार का DGP बनाया गया था।
VRS की मंजूरी के साथ ही बिहार पुलिस के शीर्ष पद पर नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। गृह विभाग की अधिसूचना की प्रतियां संबंधित केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय कार्यालयों को भेजी गई हैं तथा इसे ई-गजट में प्रकाशित किए जाने की प्रक्रिया भी बताई गई है।