नेपाल में भारी बारिश के बीच दरभंगा में बाढ़ को लेकर अलर्ट, डीएम ने बिरौल की तैयारियों का लिया जायजा, जलस्तर पर लगातार निगरानी के निर्देश, जरूरत पड़ने पर सामुदायिक किचन शुरू करने की तैयारी।
नेपाल में भारी बारिश के बीच दरभंगा में बाढ़ को लेकर अलर्ट, डीएम ने बिरौल की तैयारियों का लिया जायजा, जलस्तर पर लगातार निगरानी के निर्देश, जरूरत पड़ने पर सामुदायिक किचन शुरू करने की तैयारी।
नेपाल में भारी बारिश के बीच दरभंगा में बाढ़ को लेकर अलर्ट, डीएम ने बिरौल की तैयारियों का लिया जायजा,
जलस्तर पर लगातार निगरानी के निर्देश, जरूरत पड़ने पर सामुदायिक किचन शुरू करने की तैयारी। पॉलीथिन शीट, राहत सामग्री और मेडिकल टीम को तैयार रखने का आदेश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नेपाल के तराई क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए दरभंगा जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिरौल अनुमंडल की बाढ़ की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न इलाकों के जलस्तर और उपलब्ध राहत संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में बिरौल एसडीओ, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, बीडीओ, थानाध्यक्ष समेत संबंधित पदाधिकारी जुड़े। डीएम ने अधिकारियों को जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर रखने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी विभाग पहले से पूरी तैयारी रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। डीएम ने आवश्यकतानुसार पॉलीथिन शीट समेत अन्य राहत सामग्री का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक किचन तत्काल शुरू करने की व्यवस्था रखने को भी कहा।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारियों से उपलब्ध पॉलीथिन शीट और अन्य राहत सामग्री के स्टॉक की जानकारी ली तथा आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
मेडिकल टीम तैयार रखने का निर्देश
बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। डीएम ने सिविल सर्जन को मेडिकल टीम गठित कर जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। साथ ही आवश्यक दवाओं और चिकित्सकीय संसाधनों के साथ स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया।
डीएम ने बिरौल एसडीओ को बाढ़ से जुड़ी सभी तैयारियों और राहत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, सहायक निदेशक, आपदा प्रबंधन प्रणव राज समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।