आठ दिनों से लापता नाबालिग बालक थाना पहुंचा, पुलिस ने किया बरामद

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।

स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदवार गांव निवासी वैद्यनाथ मलिक का नाबालिग पुत्र रोहित मलिक आठ दिनों से लापता था। बेटे के लापता होने के बाद पिता ने घनश्यामपुर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान शनिवार को रोहित मलिक को थाना परिसर से बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।