स्वच्छता अभियान में 28-29 सितंबर को होंगी प्रतियोगिताएं, 2 अक्टूबर को रिवर-यूथ कनेक्ट
स्वच्छता अभियान में 28-29 सितंबर को होंगी प्रतियोगिताएं, 2 अक्टूबर को रिवर-यूथ कनेक्ट
स्वच्छता अभियान में 28-29 सितंबर को होंगी प्रतियोगिताएं, 2 अक्टूबर को रिवर-यूथ कनेक्ट
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
स्वच्छता, जलस्रोतों के संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतिम चरण में 28 और 29 सितंबर को ज्ञान, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं 2 अक्टूबर को स्थानीय प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में ‘रिवर-यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम के साथ पुरस्कार-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा कौशल कुमार ने बताया कि बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रबंधन सोसाइटी (BGCMS), नगर विकास एवं आवास विभाग तथा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के निर्देश के आलोक में जिले में यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, स्वच्छता शपथ, गंगा आरती, नुक्कड़ नाटक, लोक आधारित गतिविधियों के साथ विभिन्न ज्ञान एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। नदियों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने के लिए आम लोगों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
28 सितंबर को एमके महाविद्यालय में प्रतियोगिता
28 सितंबर को एम.के. महाविद्यालय, लहेरियासराय में ज्ञान एवं रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें कहानी पाठ, रंगोली और प्लास्टिक शिल्प प्रतियोगिताएं होंगी।
29 सितंबर को सांस्कृतिक प्रतियोगिता
29 सितंबर को चन्द्रधारी संग्रहालय, दरभंगा में सांस्कृतिक कला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें लोकगीत, एकल अभिनय और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी।
2 अक्टूबर को होगा समापन समारोह
अभियान के तहत 2 अक्टूबर को स्थानीय प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में ‘रिवर-यूथ कनेक्ट’ एवं पुरस्कार-सह-सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रमों में विद्यालयों, महाविद्यालयों, NCC/NSS, युवा समूहों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही आमजन, युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों की अधिकाधिक भागीदारी पर बल दिया गया है।
नेपाल में भारी बारिश के पूर्वानुमान से बिहार अलर्ट, 17 जिलों में बढ़ाई गई निगरानी ,गंडक, बागमती और कोसी से जुड़े इलाकों पर विशेष नजर, NDRF- SDRF को तैयार रहने का निर्देश
नाबालिग अपहरण के दो मामलों में जमानत खारिज, 40 लाख के चेक भुगतान मामले में भी आरोपी को राहत नहीं