ट्रैक्टर छीनने का प्रयास करने वाला आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार,पिस्तौल के बल ट्रैक्टर चालक से लूट की कोशिश का आरोप,भेजा गया जेल

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के दक्षिणी कसरौर गांव निवासी राहुल कुमार यादव से पिस्तौल के बल ट्रैक्टर छीनने के प्रयास के मामले में पुलिस ने सोनपुर गांव निवासी विनोद पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि विनोद पासवान, पिता रामभरोस पासवान, के खिलाफ घनश्यामपुर थाने में कांड संख्या 105/25 दर्ज है। आरोप है कि करीब एक साल पहले उसने ट्रैक्टर चालक को पिस्तौल का भय दिखाकर ट्रैक्टर छीनने का प्रयास किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर 5 सितंबर को उसके घर पर इश्तिहार भी चस्पा किया गया था। इसके बाद पुलिस ने शनिवार देर रात बिरौल थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव से विनोद पासवान को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अभियान बसेरा शिविर में उमड़ी आवेदकों की भीड़, तीन डिसमिल जमीन मिलने की जगी उम्मीद
नेपाल में भारी बारिश के पूर्वानुमान से बिहार अलर्ट, 17 जिलों में बढ़ाई गई निगरानी ,गंडक, बागमती और कोसी से जुड़े इलाकों पर विशेष नजर, NDRF- SDRF को तैयार रहने का निर्देश