अभियान बसेरा शिविर में उमड़ी आवेदकों की भीड़, तीन डिसमिल जमीन मिलने की जगी उम्मीद

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट प्रखंड में अभियान बसेरा के तहत आयोजित शिविर में जमीन के लिए आवेदन देने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में बड़ी संख्या में भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवार पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने आवेदन जमा कराए।
शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक जानकारी ली। अभियान के तहत पात्र लाभुकों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। जमीन मिलने की उम्मीद से आवेदकों में उत्साह देखा गया।
अधिकारियों ने बताया कि पात्रता और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिविर का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सरकारी योजना का लाभ दिलाना है।