गायघाट में झोपड़ी से 89 पेटी विदेशी शराब बरामद, 800.49 लीटर जब्त
गायघाट में झोपड़ी से 89 पेटी विदेशी शराब बरामद, 800.49 लीटर जब्त
गायघाट में झोपड़ी से 89 पेटी विदेशी शराब बरामद, 800.49 लीटर जब्त
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट थाना क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक झोपड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से 89 पेटी में कुल 800.49 लीटर विदेशी शराब जब्त की है।
थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गयासुद्दीनपुर गांव में एक झोपड़ी में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर शराब बरामद की। पुलिस बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। शराब को झोपड़ी में किसने रखा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।
बिहार के स्कूलों में जितिया की छुट्टी बदली, अब 3 अक्टूबर को रहेगा अवकाश
सरकारी स्कूलों में अब रोबोट बनाएंगे बच्चे, AI सिखाएगी नई उड़ान, बिहार के 38 जिलों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, यूपी में 72 स्कूलों में ड्रीम लैब; कक्षा 6 से 12 तक छात्रों को मिलेगा भविष्य की तकनीक का प्रशिक्षण