बिहार के स्कूलों में जितिया की छुट्टी बदली, अब 3 अक्टूबर को रहेगा अवकाश
बिहार के स्कूलों में जितिया की छुट्टी बदली, अब 3 अक्टूबर को रहेगा अवकाश
बिहार के स्कूलों में जितिया की छुट्टी बदली, अब 3 अक्टूबर को रहेगा अवकाश
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार के सरकारी स्कूलों में जितिया पर्व (जीवित्पुत्रिका व्रत) की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने पहले निर्धारित 5 अक्टूबर की छुट्टी को बदलकर अब 3 अक्टूबर कर दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से संशोधित आदेश जारी किया गया है।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश के बाद छुट्टी की तारीख में यह संशोधन किया गया है। नए आदेश के अनुसार अब राज्य के सरकारी स्कूलों में 3 अक्टूबर को जितिया पर्व की छुट्टी रहेगी।
दो अक्टूबर के बाद लगातार दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
जितिया की छुट्टी 3 अक्टूबर को किए जाने के कारण स्कूलों में लगातार दो दिनों का अवकाश रहेगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पहले से ही छुट्टी है। इसके अगले दिन 3 अक्टूबर को जितिया की छुट्टी होने से दोनों दिन स्कूल बंद रहेंगे।
व्रत की तारीख को देखते हुए लिया गया फैसला
बताया गया कि इस वर्ष जितिया का निर्जला व्रत 3 अक्टूबर को है। शिक्षा विभाग के कैलेंडर में पहले 5 अक्टूबर को छुट्टी निर्धारित थी। इससे खासकर महिला शिक्षिकाओं को व्रत के दिन विद्यालय में ड्यूटी करने में परेशानी होने की बात सामने आई थी। महिला शिक्षिकाओं की ओर से छुट्टी की तारीख में बदलाव की मांग की गई थी।
मीडिया में मामला सामने आने और शिक्षिकाओं की मांग पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए 5 अक्टूबर की छुट्टी को रद्द कर 3 अक्टूबर को जितिया की छुट्टी निर्धारित कर दी है।