ग्रामीण आवास सहायक से मारपीट और सरकारी कागज फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिंहवाड़ा पुलिस ने रामबाबू कुशवाहा को दबोचा

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/

ग्रामीण आवास सहायक सैयद करार हुसैन से मारपीट और सरकारी कागज फाड़ने के आरोपी बनौली वार्ड एक निवासी रामबाबू कुशवाहा को सिंहवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में आवास सहायक में सिंहवाड़ा थाना में कांड संख्या 355/25 दर्ज करायी थी। अंकित कांड में बताया जाता है कि आरोपी की पत्नी को 2012-14 में ही इंदिरा आवास मिल चुका था।फिर भी उसने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। जांच में अपात्र पाए जाने पर वह आवास सहायक से रंजिश रखने लगा। इसी दौरान पिछले वर्ष 9 दिसंबर को मकनपुरा मोड़ के पास बाइक रोककर आरोपी ने सहायक के साथ गाली गलौज और मारपीट की और सरकारी कागजात फाड़ दिए।