90 एएसआई बने दारोगा, पुलिस केंद्र में हुआ पीपिंग समारोह, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कंधे पर स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी की बधाई, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवा का दिया संदेश
90 एएसआई बने दारोगा, पुलिस केंद्र में हुआ पीपिंग समारोह, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कंधे पर स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी की बधाई, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवा का दिया संदेश
90 एएसआई बने दारोगा, पुलिस केंद्र में हुआ पीपिंग समारोह,
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कंधे पर स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी की बधाई, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवा का दिया संदेश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
पुलिस केंद्र, दरभंगा में शुक्रवार को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (एएसआई) से पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) पद पर पदोन्नत हुए 90 पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य पीपिंग समारोह आयोजित किया गया।हालांकि 160पुलिस पदाधिकारी प्रोन्नत हुये हे जिसमें 70पुलिस पदाधिकारियों को कल यानि शनिवार को उनके कंधे पर स्टार लगेगा। समारोह के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत सभी पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नई पदवी से अलंकृत किया।
पदोन्नति के बाद पुलिस पदाधिकारियों के चेहरे पर उत्साह और गर्व नजर आया। स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। अब उन्हें अपने पद की गरिमा के अनुरूप अधिक सजगता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।
समारोह के दौरान एसएसपी ने पदोन्नत पदाधिकारियों को पुलिस सेवा के मूल दायित्वों की याद दिलाते हुए कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच विश्वास कायम करना भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यक्षेत्र में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और कानून के दायरे में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस का व्यवहार आम लोगों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।
पीपिंग समारोह पुलिस सेवा में पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी ग्रहण करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है। कंधे पर लगाए गए स्टार के साथ अधिकारियों के दायित्व और जवाबदेही भी बढ़ जाती है। समारोह में पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उनसे पूरी निष्ठा के साथ पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई गई।