जनता दरबार में डीएम ने सुनी 30 से अधिक फरियादें, कई मामलों का मौके पर समाधान
जनता दरबार में डीएम ने सुनी 30 से अधिक फरियादें, कई मामलों का मौके पर समाधान
जनता दरबार में डीएम ने सुनी 30 से अधिक फरियादें, कई मामलों का मौके पर समाधान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 30 से अधिक परिवादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएम ने सभी की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन कराया।
शेष आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजते हुए डीएम ने शीघ्र जांच कर कार्रवाई और प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कई मामलों में उन्होंने स्वयं संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर तत्काल समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता दरबार में राजस्व, ऊर्जा, नगर निगम, पंचायती राज, शिक्षा, श्रम और पीएचईडी समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता बरतते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी और पारदर्शी समाधान करना है। शिकायतों के शीघ्र निष्पादन से प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।
एडीएम आपदा की जनसुनवाई में भी त्वरित कार्रवाई
इधर, बिहार सरकार के ‘निश्चय पार्ट-3 : सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर की अध्यक्षता में भी जन-सुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 15 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। एडीएम ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनहित के मामले सामने आए। अधिकारियों को सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
28 हजार रिश्वत लेते प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गिरफ्तार, जांच रिपोर्ट और प्रभार प्रतिवेदन भेजने के एवज में मांगी थी रकम, निगरानी टीम ने कार्यालय परिसर में दबोचा
रात 10 से सुबह 4 बजे तक मधुबनी में चलेगी विशेष रात्रि गश्ती, अफसरों को थाने-प्रतिष्ठानों की चेकिंग का जिम्मा