मधुबनी पुलिस में फेरबदल, सात पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले 

दस्तक 7मीडिया /मधुबनी 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस में सात पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से कार्यहित में किए गए हैं। संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है।

आदेश के अनुसार परिचारी प्रवर नीतीश कुमार, जो पुलिस केन्द्र की उपस्कर शाखा के प्रभारी थे, को यातायात थाना भेजा गया है।इस पोस्टिंग से अब यातायात थानाध्यक्ष को काफी सहूलियत होगी सिर्फ कांडों को लेकर जवाबदेही रहेगी।

परिचारी-10 चंदन कुमार को रक्षित अनुशासन निरीक्षक (प्रथम) के प्रभारी पद से हटाकर पुलिस केन्द्र की दिवा शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं परिचारी-07 अमरेन्द्र कुमार को दिवा शाखा से हटाकर उपस्कर शाखा का प्रभारी बनाया गया है।

इसी क्रम में परिचारी-08 राहुल कुमार, जो यातायात थाना में पदस्थापित थे, को पुलिस केन्द्र की संकेत शाखा/निर्गत शाखा का प्रभारी बनाया गया है। परिचारी/पु०अ०नि०-314 सीता कुमारी को सेवा पुस्तिका शाखा से हटाकर अवकाश शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि परिचारी-03 सोनी कुमारी अब सेवा पुस्तिका शाखा की प्रभारी होंगी।

इसके अलावा पु०अ०नि० निलेश कुमार, जो रक्षित अनुशासन निरीक्षक द्वितीय के प्रभारी हैं, को रक्षित अनुशासन निरीक्षक प्रथम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को नए दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश की प्रतिलिपि डीआईजी मिथिला क्षेत्र समेत जिले के पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित शाखा प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।