अंत्योदय के संकल्प से गूंजा गायघाट, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने दोहराया अंतिम व्यक्ति तक विकास का संकल्प,अंत्योदय के संकल्प के साथ मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट पश्चिमी मंडल के बाघाखाल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा नहीं पहुंचती, तब तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को धरातल पर साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और उनका एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय का विचार समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रेरणा देता है। जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
गायघाट पश्चिमी मंडल के विभिन्न पंचायतों में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष बिपिन सिंह, हरिवंश प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार अविचल, सरोज सिंह, विक्रम कुमार, चंदन सिंह, वसंत सिंह, नवल किशोर सिंह, विजय सिंह, नंद किशोर सिंह, चंचल सिंह, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार अमीन, हितेश कुमार, रोहित कुमार, अजय कुंवर, अनिल चौधरी, प्रभात कुमार, संजय दिवाकर, राम नरेश सिंह, ललन सिंह, रावन पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।