मनीगाछी प्रखंड के डेनिटोल गांव में गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम 2026-27 के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सहायक निदेशक, ईख विकास, दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से गन्ने की खेती, यंत्रीकरण, बीज एवं भूमि उपचार तथा जैविक उपादानों के उपयोग की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में किसानों को चार फीट की दूरी पर गन्ने की खेती, शरदकालीन गन्ना बुआई और गन्ने के साथ सह-फसल लेने की तकनीक बताई गई। साथ ही खरपतवार नियंत्रण, गन्ना बंधाई, बीज उपचार और भूमि उपचार की वैज्ञानिक विधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर गन्ने की उत्पादकता के साथ किसानों की आय भी बढ़ाई जा सकती है। क्षेत्र विस्तार योजना के तहत किसानों को किसान गन्ना आईडी के माध्यम से नि:शुल्क गन्ना बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। योजना के तहत 0.25 एकड़ से 2.5 एकड़ तक के लिए आवेदन कर लाभ लेने की जानकारी किसानों को दी गई।
प्रशिक्षण में जैविक उपादानों के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया। किसानों को बताया गया कि जैविक उपादानों के इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता, फसल की गुणवत्ता और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में ईख प्रसार पदाधिकारी प्रहलाद कुमार, सुहैल अंसारी, जनसेवक जगदम्ब कुमार सिंह, मो. मुस्तफा, श्रवण कुमार, सकरी चीनी मिल के मुख्य गन्ना प्रबंधक विनोद तिवारी, कृषि विज्ञान केंद्र सुखैत के एसएमएस राहुल सिंह राजपूत समेत पदाधिकारी, कर्मी, प्रगतिशील किसान और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान किसानों की समस्याओं और सवालों का कृषि विशेषज्ञों व अधिकारियों ने समाधान किया।
शराबबंदी में जब्त 30 वाहन नीलाम, 29.18 लाख रुपये राजस्व की उम्मीद, 11 सामान्य और 19 कबाड़ वाहनों की हुई सार्वजनिक नीलामी, ट्रक से लेकर बाइक तक शामिल
समस्तीपुर जिला के मथुरापुर थाने की पुलिस ने चोरी के 12 घंटे बाद ही दबोचा शातिर, खुला 25 लाख का राज, निशानदेही पर घर से सोने-चांदी के जेवर बरामद, मथुरापुर थानाध्यक्ष की बड़ी कामयाबी