समस्तीपुर जिला के मथुरापुर थाने की पुलिस ने चोरी के 12 घंटे बाद ही दबोचा शातिर, खुला 25 लाख का राज, निशानदेही पर घर से सोने-चांदी के जेवर बरामद, मथुरापुर थानाध्यक्ष की बड़ी कामयाबी

दस्तक 7मीडिया /समस्तीपुर
मथुरापुर थाना क्षेत्र में करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गए जेवरात उसके घर से बरामद कर लिया । पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का पर्दाफाश हो गया।
इस मामले में मथुरापुर थाना कांड संख्या 83/2026, दिनांक 23 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 331(4)/305/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान मथुरापुर वार्ड संख्या-12 निवासी सोनू कुमार (24), पिता रामबाबू महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घर से चोरी के सामान बरामद किए गए।
बरामद सामान में सोने जैसा पीले रंग का बड़ा हार, मंगलसूत्र, तीन हनुमानी, चांदी का चांद, चांदी का सिंदूर का किया और तीन चांदी की बलिया शामिल हैं। इसके अलावा तीन आर्टिफिशियल सामान भी बरामद किए गए हैं, जिनमें एक ब्रेसलेट, एक अंगूठी और एक लॉकेट शामिल है। कोर्ट का बटन नग सहित एक अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध तक पहुंच बनाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई से चोरी के सामान की बरामदगी भी संभव हो सकी।
छापेमारी टीम में पु०अ०नि० प्रीति कुमारी, पु०अ०नि० जगनिवास शर्मा, पु०अ०नि० पंकज कुमार, पु०अ०नि० लक्ष्मण सिंह, पीटीसी रहमत खां, सिपाही शिव कुमार और महिला सिपाही वर्षा कुमारी शामिल थीं। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई विधि सम्मत कर रही है।