एमआरएम कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर छात्राओं ने लिया सामाजिक सेवा का संकल्प
एमआरएम कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर छात्राओं ने लिया सामाजिक सेवा का संकल्प
एमआरएम कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर छात्राओं ने लिया सामाजिक सेवा का संकल्प
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
एमआरएम कॉलेज, दरभंगा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस गुरुवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत, एनएसएस लक्ष्य-गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार झा ने की। उन्होंने छात्राओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्राओं में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक चेतना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।
एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं, आप’ स्वयं से ऊपर उठकर समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। एनएसएस का प्रतीक चिह्न निरंतर गतिशील रहने और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने का संदेश देता है। उन्होंने एनएसएस के लक्ष्य, उद्देश्य एवं प्रतीक चिह्न के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. शगुफ्ता खानम, डॉ. सुकृति एवं डॉ. नीलम सेन शामिल रहीं। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतियोगिता का निर्णय दिया।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस स्वयंसेविका राजलक्ष्मी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित कुमार झा ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. शाबली मित्रा, डॉ. चित्रा, डॉ. अर्चना, डॉ. नीलम सेन, सुफिया फातमी, डॉ. अल्पना कुमारी, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. अंजली, डॉ. बबिता कुमारी, डॉ. सुकृति, डॉ. सरिता, डॉ. शगुफ्ता खानम, विपुल वर्मा सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।
डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से हाहाकार, गंभीर मरीजों के इलाज पर संकट, 24 घंटे से चिकित्सा सेवा बाधित होने का आरोप, प्रियंका झा ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था और उच्चस्तरीय जांच की मांग की
हॉर्लिक्स में सलफास मिलाकर पति को पिलाया, बोरे में शव फेंका; पत्नी दोषी करार