डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से हाहाकार, गंभीर मरीजों के इलाज पर संकट,
24 घंटे से चिकित्सा सेवा बाधित होने का आरोप, प्रियंका झा ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था और उच्चस्तरीय जांच की मांग की
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण इलाज व्यवस्था प्रभावित होने को लेकर मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अस्पताल परिसर में अफरातफरी की स्थिति के बीच गंभीर मरीजों के इलाज को लेकर सवाल उठने लगे। इलाज की उम्मीद में पहुंचे कई मरीजों और उनके परिजनों ने मदद के लिए समाजसेवी प्रियंका झा से गुहार लगाई।

