न्यायालय के आदेश पर मृतक के आश्रित को मिला 7.34 लाख का मुआवजा, बाढ़ राहत कार्य के लिए अधिग्रहित ट्रक से वर्ष 2004 में हुई थी दुर्घटना, डीएम कौशल कुमार ने सीता देवी को सौंपा चेक
न्यायालय के आदेश पर मृतक के आश्रित को मिला 7.34 लाख का मुआवजा, बाढ़ राहत कार्य के लिए अधिग्रहित ट्रक से वर्ष 2004 में हुई थी दुर्घटना, डीएम कौशल कुमार ने सीता देवी को सौंपा चेक
न्यायालय के आदेश पर मृतक के आश्रित को मिला 7.34 लाख का मुआवजा,
बाढ़ राहत कार्य के लिए अधिग्रहित ट्रक से वर्ष 2004 में हुई थी दुर्घटना, डीएम कौशल कुमार ने सीता देवी को सौंपा चेक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
मोटर वाहन दावा वाद में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने मृतक डोमन साह की आश्रित सीता देवी को 7 लाख 34 हजार 428 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को सीता देवी को राशि का चेक सौंपा।
बताया गया कि वर्ष 2004 में बाढ़ राहत कार्य के लिए अधिग्रहित ट्रक से हुई दुर्घटना में डोमन साह की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मोटर वाहन दावा वाद की सुनवाई के बाद न्यायालय ने मृतक के आश्रित को निर्धारित राशि का भुगतान करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के आलोक में जिला प्रशासन की ओर से 7,34,428 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
चेक प्राप्त करने के बाद सीता देवी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
बेनीबाद में NH-27 पर मटर लदा कंटेनर पलटा, बाल-बाल बचे चालक
छत पर सोलर पैनल लगाने का सुनहरा मौका, दरभंगा में 24 से 26 सितंबर तक लगेगा कैंप, 1 से 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर पर मिलेगा 40 हजार से 98 हजार रुपये तक अनुदान