छत पर सोलर पैनल लगाने का सुनहरा मौका, दरभंगा में 24 से 26 सितंबर तक लगेगा कैंप, 1 से 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर पर मिलेगा 40 हजार से 98 हजार रुपये तक अनुदान
छत पर सोलर पैनल लगाने का सुनहरा मौका, दरभंगा में 24 से 26 सितंबर तक लगेगा कैंप, 1 से 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर पर मिलेगा 40 हजार से 98 हजार रुपये तक अनुदान
,छत पर सोलर पैनल लगाने का सुनहरा मौका, दरभंगा में 24 से 26 सितंबर तक लगेगा कैंप,
1 से 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर पर मिलेगा 40 हजार से 98 हजार रुपये तक अनुदान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 24 से 26 सितंबर तक सोलर सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता पहुंचकर रूफटॉप सोलर लगाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
24 सितंबर को वार्ड संख्या 01, 03, 04, 07, 10, 13, 16, 19, 20, 22, 24, 28, 31, 37, 41 और 46 में कैंप लगेगा। वहीं 25 सितंबर को वार्ड संख्या 02, 05, 08, 11, 14, 17, 21, 23, 26, 35, 38, 40, 42, 43, 45 और 47 तथा 26 सितंबर को वार्ड संख्या 06, 09, 12, 15, 18, 24, 25, 27, 29, 30, 32, 33, 36, 39, 44 और 48 में शिविर आयोजित होगा।
योजना के तहत 1 किलोवाट का रूफटॉप सोलर लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार और बिहार सरकार की ओर से 10 हजार रुपये, यानी कुल 40 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। इसी तरह 2 किलोवाट पर कुल 80 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट पर केंद्र के 78 हजार और राज्य के 20 हजार रुपये मिलाकर कुल 98 हजार रुपये का अनुदान निर्धारित है।
अनुदान का लाभ 31 मार्च 2027 तक लिया जा सकता है। प्रशासन ने घरेलू उपभोक्ताओं से जल्द आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। रूफटॉप सोलर पैनल लगने से घरेलू बिजली खर्च कम करने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।
न्यायालय के आदेश पर मृतक के आश्रित को मिला 7.34 लाख का मुआवजा, बाढ़ राहत कार्य के लिए अधिग्रहित ट्रक से वर्ष 2004 में हुई थी दुर्घटना, डीएम कौशल कुमार ने सीता देवी को सौंपा चेक