बेनीबाद में NH-27 पर मटर लदा कंटेनर पलटा, बाल-बाल बचे चालक

दीपक कुमार/बेनीबाद

बेनीबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन NH-27 पर मटर लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
बताया जा रहा है कि कंटेनर मटर लादकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गया। हादसे में कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।