2 अक्टूबर को दरभंगा में मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध,

गांधी जयंती पर रहेगा ‘निरामिष दिवस’, उल्लंघन रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले में मांस-मछली की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने इसे प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को ‘निरामिष दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन जिले के सभी संबंधित क्षेत्रों में मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने तथा निर्धारित कार्यक्रमों के साथ निरामिष दिवस के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में मांस-मछली की बिक्री पर रोक प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।