सम्मानजनक मानदेय की मांग पर एकजुट हुए न्याय मित्र,
5 से 7 अक्टूबर तक पटना में धरना देने की तैयारी ,दरभंगा के सभी न्याय मित्र होंगे शामिल

दरभंगा /विधि संवाददाता

बिहार राज्य न्याय मित्र संघ की ओर से पटना में 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक धरना को सफल बनाने के लिए दरभंगा जिला न्याय मित्र संध की बैठक अराजपत्रित कर्मचारी संध भवन लहेरियासराय में हुई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता न्याय मित्र प्रमोद कुमार ठाकुर ने किया। बिहार के न्याय मित्रों को सम्मान जनक मानदेय निर्धारित करने के लिए तीन दिवसीय धरना कार्यक्रम पटना में होगी। धरना कार्यक्रम में दरभंगा जिला के सभी न्याय मित्रों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए बैठक किया गया। बैठक में न्याय मित्रों ने प्रखण्ड बार न्याय मित्रों की बैठक कर धरना कार्यक्रम में दरभंगा जिला के सभी न्याय मित्रों की भागीदारी होगी। इसके लिए प्रखण्ड स्तर पर पटना चलों कार्यक्रम का व्यापक प्रचार- प्रसार की जाएगी। बैठक में न्याय मित्र चंदा वर्मा, कविता कुमारी सिंहा, अनिल कुमार मिश्रा, भवनाथ मिश्रा, मनोज कुमार दास, पंकज कुमार, अनिरुद्ध साह, कौशल कुमार चौधरी, पुरुषोत्तम राय, अर्जुन पोद्दार, विपिन चन्द्र, सुजीत कुमार सहनी, श्याम ठाकुर, अफताब अहमद जिलानी, मनोज कुमार मंडल, कमलेश कुमार, रामानन्द देव सहित प्रखण्ड के सभी न्याय मित्र मौजूद थे।