पिकअप वैन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक जख्मी,
मनीगाछी थाना क्षेत्र के राजे टोल प्लाजा के पास एनएच-27 पर हुआ हादसा, डीएमसीएच में चल रहा इलाज
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
मनीगाछी थाना क्षेत्र के राजे टोल प्लाजा के समीप एनएच-27 पर बुधवार को पिकअप वैन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
घायलों की पहचान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के छपकी मोहल्ला निवासी कमल शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा (45) और लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारूभट्टी चौक निवासी संजय शर्मा (40) के रूप में हुई है। दोनों कारपेंटर का काम करते हैं।
