किराना दुकान की गुमटी से 202 ग्राम गांजा बरामद, तस्करी के मामले में बेटा गिरफ्तार, पिता-पुत्र पर गांजा तस्करी का आरोप,गांजा पीने वाला पेपर भी जब्त

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।


घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गौढ़ैल गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए किराना गुमटी की तलाशी ली। इस दौरान दुकान के गल्ले से 202 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाले दो डिब्बा पेपर को भी जब्त किया है। मामले में गौढ़ैल गांव निवासी नरेश गिरी के पुत्र सुमित कुमार गिरी को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अंचलाधिकारी अभिषेक सौरभ और पुलिस बल के साथ गौढ़ैल गांव में किराना गुमटी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान के गल्ले से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और उसे पीने में इस्तेमाल होने वाले दो डिब्बा पेपर को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में सुमित कुमार गिरी को गिरफ्तार किया गया है पूछने पर सुमित गिरी ने बताया है कि वह नरेश गिरी (पिता स्व. रघुनाथ गिरी) का नाम भी मामले में सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांजा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है आगे उन्होंने बताया है कि एन डी पी एस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक सुमित गिरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है आगे उन्होंने बताया है कि शराब तस्कर और गंजा तस्कर के खिलाफ लगातार यह अभियान जारी रहेगा।।