नगर निकायों के विस्तार की कवायद तेज, डीएम ने मांगे प्रस्ताव,
जनसंख्या, प्रशासनिक सुविधा और नगरीय विकास की संभावनाओं के आधार पर तैयार होगा प्रस्ताव
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नगर निकायों के क्षेत्र विस्तार को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में जिले के विभिन्न नगर निकायों के क्षेत्र विस्तार से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

