औचक निरीक्षण में मनीगाछी थाना की ग्रामीण एसपी ने व्यवस्था का लिया जायजा,
डेढ़ सौ लोगों के साथ बैठक, 40 लोगों को कराया गया बाउंड डाउन; गश्ती, हाजत सुरक्षा से लेकर सिरिस्ता तक की हुई जांच
दस्तक 7मीडिया /मनीगाछी
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने मंगलवार को मनीगाछी थाना का औचक निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अचानक पहुंचे ग्रामीण एसपी ने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गश्ती व्यवस्था, ओडी ड्यूटी, हाजत की सुरक्षा, साफ-सफाई और चौकीदारों की उपस्थिति समेत कई बिंदुओं की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने थाना की सिरिस्ता का भी जायजा लिया। लंबित मामलों, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान थाना क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर करीब डेढ़ सौ लोगों के साथ बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आपसी सौहार्द और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पुलिस की ओर से लोगों को कानून का पालन करने तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
