26 सितंबर को बहेड़ी में लगेगा नियोजन मेला, 3000 से अधिक नौकरियों का अवसर
26 सितंबर को बहेड़ी में लगेगा नियोजन मेला, 3000 से अधिक नौकरियों का अवसर
26 सितंबर को बहेड़ी में लगेगा नियोजन मेला, 3000 से अधिक नौकरियों का अवसर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला नियोजनालय की ओर से 26 सितंबर को बहेड़ी स्थित शान्तिनायक +2 उच्च विद्यालय परिसर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा।
मेले में स्थानीय नियोजकों समेत करीब 25 कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इनके माध्यम से 3000 से अधिक रिक्तियों पर रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को detjob.bihar.gov.in पर अपना निबंधन कर निबंधन आईडी के माध्यम से Niyojan Mela 2026 में भाग लेने वाले नियोजकों के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू है, जिसकी अंतिम समय-सीमा 26 सितंबर को दोपहर दो बजे तक निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मेला संबंधी स्कैनर, लिंक और आवेदन प्रारूप भी उपलब्ध कराया गया है। नियोजनालय ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल पर पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा।
ग्रामीण इलाकों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, बांटे पंपलेट, केवटी के दरिमा पैगंबरपुर, नवटोलिया समेत कई गांवों में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
पॉक्सो जांच में लापरवाही और 25 हजार के लेन-देन का ऑडियो, दो पुलिसकर्मी निलंबित, दो साल से लंबित गंभीर कांड में फरार आरोपियों पर वारंट-कुर्की की कार्रवाई नहीं कराने पर अनुसंधानक पर गिरी गाज, साइबर थाना के एएसआई पर ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई