दिव्यांग विद्यार्थियों की समस्याओं का शिविर में त्वरित समाधान, मूक-बधिर व नेत्रहीन विद्यालय समेत तीन संस्थानों में लगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, तीन आवेदनों का ससमय निष्पादन
दिव्यांग विद्यार्थियों की समस्याओं का शिविर में त्वरित समाधान, मूक-बधिर व नेत्रहीन विद्यालय समेत तीन संस्थानों में लगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, तीन आवेदनों का ससमय निष्पादन
दिव्यांग विद्यार्थियों की समस्याओं का शिविर में त्वरित समाधान,
मूक-बधिर व नेत्रहीन विद्यालय समेत तीन संस्थानों में लगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, तीन आवेदनों का ससमय निष्पादन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दिव्यांग विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को श्री कामेश्वरी प्रिया पुअर होम, राजकीय मूक-बधिर मध्य विद्यालय तथा राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर लगाया गया।
सहायक निदेशक, दिव्यांगजन आशीष अमन की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के समाधान के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
शिविर के दौरान कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार एवं ससमय निष्पादन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर सरकारी सेवाओं और सुविधाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
सहायक निदेशक आशीष अमन ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे समझने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिल रही है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को विद्यार्थियों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया।शिविर में संबंधित विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे।