ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार 11वीं के छात्र की मौत,
घर से ट्यूशन जाने के दौरान नारायणपुर चौक पर हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के बाद लोगों ने ईंट लदे ट्रैक्टर को पकड़ा, चालक फरार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नेहरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौक पर सोमवार देर शाम ट्रैक्टर की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी साइकिल सवार 11वीं कक्षा के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बलिया वार्ड नंबर-11 निवासी प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र सुंधाशु कुमार सिंह (17) के रूप में हुई है।

