नाबालिग लड़की को अगवा करने का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी,मामला दर्ज, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के शख्त कार्रवाई से दोनों बदमाश पुलिस के हवाले
नाबालिग लड़की को अगवा करने का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी,मामला दर्ज, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के शख्त कार्रवाई से दोनों बदमाश पुलिस के हवाले
नाबालिग लड़की को अगवा करने का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी,मामला दर्ज,
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के शख्त कार्रवाई से दोनों बदमाश पुलिस के हवाले
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिला अंतर्गत जमालपुर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी और अपहरण के प्रयास के मामले में पीड़िता की मां गुलसन खातून ने जमालपुर थाना पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री साबेरून खातून ने फोन कर सूचना दी कि बबलू की दुकान के सामने दो लड़कों ने उसे घेर लिया है और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं और देखा कि दो लड़के उनकी बेटी के गले में दुपट्टा बांधकर और मुंह दबाकर हरे-काले रंग की मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठा रहे थे। जब पीड़िता की मां और दुकानदार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी और लड़की को गलत नीयत से पकड़ लिया।आरोपियों ने परिजनों को धमकी दी कि यदि उन्होंने विरोध किया या शोर मचाया, तो लड़की को कोशी नदी में मार कर फेंक देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि “अगले दिन जब पढ़ने आएगी तो उठाकर ले जाएंगे”।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों आरोपियों को घेर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान निरज सदा (पिता: फुलो सदा) और राजू सदा (पिता: छोटकी सदा), दोनों निवासी किरतपुर, थाना जमालपुर, जिला दरभंगा के रूप में हुई।घटना के बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की गाड़ी को आते देख दोनों आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी घटना स्थल पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने स्वयं के नेतृत्व में बदमाशों के गिरफ्तारी के छापामारी शुरू कर दिए। एसडीपीओ द्वारा बढ़ते दबाव को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि ने दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए जमालपुर थाने में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।
ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार 11वीं के छात्र की मौत, घर से ट्यूशन जाने के दौरान नारायणपुर चौक पर हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद लोगों ने ईंट लदे ट्रैक्टर को पकड़ा, चालक फरार